home page

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम चौपाल में गांव-गांव पहुंचे अधिकारी

 | 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम चौपाल में गांव-गांव पहुंचे अधिकारी


फर्रूखाबाद, 25 सितंबर (हि.स.)।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद की सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत मेहरूपुर सहजू, विकासखंड बढ़पुर, जनपद फर्रूखाबाद में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

विशेष ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं एवं जनहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप निदेशक कृषि, एआर कोऑपरेटिव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सचिव प्रधान सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर