home page

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के लिए विद्यार्थी 4 मई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

 | 
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के लिए विद्यार्थी 4 मई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म


मुरादाबाद, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म साेमवार काे जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी चार मई तक कोर्स सलेक्शन और परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है।

कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सामान्य सेमेस्टर प्रणाली के अन्तर्गत पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, बीए एलएलबी, एलएलएम, एमएसडब्लू, बीएससी (होम साइंस) एवं एमए/एमएससी (होम साइंस) के द्वितीय सेमेस्टर के कोर्स सेलेक्शन एवं मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र 25 अप्रैल से समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्र gjum.samarth.ac. in एवं https://gjum.samarth. edu.in/index.php/site/login पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन कोर्स सेलेक्शन/परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख चार मई है। विद्यार्थी महाविद्यालय में पांच मई तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित करने की अंतिम तारीख 6 मई है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल