वाराणसी में आठवीं तक के सभी प्रकार के विद्यालयों का समय बदला, अब सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक चलेंगे
| Apr 17, 2026, 20:28 IST
वाराणसी, 17 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के कक्षा एक से आठ तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों और सीबीएसई व आईसीएससी से मान्यता प्राप्त हिंदी अथवा अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह सात बजकर 30 मिनट बजे से अपराह्न एक बजे कर दिया गया है।
यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। उक्त सूचना समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यो, प्रभारियों को आगे प्रेषित किया जा रहा है। वही, खंड शिक्षा अधिकारी भी इस आदेश को संज्ञान में रखकर विद्यालय पर नजर रखेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

