home page

सर्व समाज सर्वखाप सम्मान सम्मेलन में मेधावी छात्र सम्मानित, कुरीतियों से दूर रहने का किया सचेत

 | 
सर्व समाज सर्वखाप सम्मान सम्मेलन में मेधावी छात्र सम्मानित, कुरीतियों से दूर रहने का किया सचेत


बागपत, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के बड़ौत चौधरी फार्म हाउस में शुक्रवार को आयोजित सर्व समाज सर्वखाप सम्मान सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों पर नियंत्रण और उनके निवारण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

बड़ौत के चौधरी फार्म हाउस में आयोजित सर्व समाज सर्वखाप सम्मान सम्मेलन में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शील्ड, पुस्तक, दीवार घड़ी और शॉल देकर सम्मानित किया गया, जबकि खाप चौधरियों को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित सुभाष शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरफान मलिक और डॉ. सतीश शास्त्री ने किया। इस दौरान अर्णव शर्मा, तन्वी शर्मा, जोया, वाणी, कृष्णा शर्मा, मधु धामा, मनु शर्मा, तानिया, नगमा और अनीका सहित कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

चौधरी नरेश शर्मा ने समाज में संस्कार और संयम के महत्व पर जोर दिया। वहीं नवाब अहमद हामिद ने महान क्रांतिकारियों और खिलाड़ियों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी समीम ने अपने पिता स्वर्गीय जमील फौजी की स्मृति में किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी