home page

सर्पदंश के शिकार युवक को सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन, डिब्बे से भागा सांप तो मची अफरा-तफरी

 | 
सर्पदंश के शिकार युवक को सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन, डिब्बे से भागा सांप तो मची अफरा-तफरी


सर्पदंश के शिकार युवक को सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन, डिब्बे से भागा सांप तो मची अफरा-तफरी


फिरोजाबाद, 05 जुलाई (हि.स.)। सरकारी ट्रामा सेंटर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्पदंश के शिकार युवक के साथ परिजन सर्प को डिब्बे में लेकर पहुंच गये। हालात तब और बिगड़ गए जब सांप बंद डिब्बे से बाहर निकल गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुन सांप को फिर से डिब्बे में बंद किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी शुभम रविवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था तभी उसे किसी सर्प ने काट लिया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन शुभम को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। उसी दौरान शुभम के पिता प्रेमपाल ने सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और वह सांप की पहचान करने के उद्देश्य से वह सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए।

प्रेमपाल जिस वक्त अस्पताल में डॉक्टर को सांप दिखा रहे थे, उसी वक्त अचानक सांप डिब्बे से निकलकर अस्पताल में घुस गया।जिससे पूरे ट्रामा सेंटर में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद मरीज, उनके परिजन और अस्पतालकर्मी डर गए। सांप काट न लें, इस डर से इधर-उधर भागने लगे, हालांकि प्रेमपाल ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पुन पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया।

इस समूचे घटनाक्रम से अस्पताल में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। वहीं शुभम का इलाज अस्पताल में जारी है। इस दौरान डॉक्टर ने प्रेमपाल को इस तरह की हरकत नहीं करने की सलाह दी। डॉक्टरों ने कहा कि, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़