home page

वाराणसी में बारिश की रिमझिम फुहार के बीच निकली संत गुरु शिरोमणि रविदास कलश यात्रा

 | 
वाराणसी में बारिश की रिमझिम फुहार के बीच निकली संत गुरु शिरोमणि रविदास कलश यात्रा


वाराणसी, 17 अगस्त(हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वाराणसी उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मण्डल में कार्यकर्ताओं ने बारिश की रिमझिम फुहार के बीच संत गुरु शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया।

सोमवार को संत गुरु शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं पावन जयंती पर विशाल एवं भक्तिमय कलश यात्रा को भाजपा के महानगर कार्यालय से भव्य रथ के साथ प्रारंभ कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से लेकर चलते हुए तेलिया बाग चौराहा पर संपन्न किया गया। कलश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग को भक्तिमय माहौल ने सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान मार्ग में स्थित प्रमुख देवस्थानों चौरा माता मंदिर, जीजीआईसी हनुमान जी मंदिर, मलदहिया स्थित बरम बाबा मंदिर, तेलिया बाग स्थित मरी माई मंदिर तथा तेलिया बाग चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र कलश ले जाया गया।

कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, मंडल प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल तथा मनोज विश्वकर्मा ने किया। यात्रा में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, संजू सरोज, कांति दीक्षित, विभव सिंह सहित सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद