home page

मीरजापुर के रूद्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम

 | 
मीरजापुर के रूद्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम


मीरजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिगना क्षेत्र के गोगांव गांव के होनहार छात्र रुद्र प्रताप ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। रुद्र काे 300 में 262 अंक मिले। तर्क शक्ति (इंटेलिजेंस) विषय में उसे शत-प्रतिशत अंक मिले। रुद्र प्रताप के पिता रामबाबू बिंद कंपोजिट विद्यालय गोगांव और माता ज्ञान देवी कंपोजिट विद्यालय खैरा में अनुदेशक हैं। वर्तमान में रुद्र प्रताप कंपोजिट विद्यालय गोगांव में कक्षा छह का छात्र है।

रविवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेषमणि चौधरी समेत शिक्षक अनामिका शुक्ला, नृसिंह बहादुर, अभिनव गुप्ता, विवेक सिंह, राधिका तिवारी और शिवबाबू बिंद रुद्र के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर बधाई दी। रुद्र ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा