home page

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में युवा उद्यमियों से संवाद करेंगे रामलाल, 9 सितंबर को गोरखपुर में आयोजन

 | 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में युवा उद्यमियों से संवाद करेंगे रामलाल, 9 सितंबर को गोरखपुर में आयोजन


गोरखपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर महानगर द्वारा युवा केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ‘युवा उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद होगा।

कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 9 सितंबर को शाम 4:15 बजे से दुर्गाबाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, स्वावलंबन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में युवा उद्यमियों की भूमिका, उनके अनुभवों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार, ‘युवा उद्यमी संवाद’ के माध्यम से युवाओं को अपने अनुभव साझा करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में उद्यमिता की भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा उद्यमियों एवं युवाओं की सहभागिता रहेगी।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय