home page

दीपावली की पूर्व संध्या पर बीएचयू के श्रमिकों और सफाई कर्मियों में आरएसएस ने बांटी मिठाइयां

 | 
दीपावली की पूर्व संध्या पर बीएचयू के श्रमिकों और सफाई कर्मियों में आरएसएस ने बांटी मिठाइयां


दीपावली की पूर्व संध्या पर बीएचयू के श्रमिकों और सफाई कर्मियों में आरएसएस ने बांटी मिठाइयां


वाराणसी, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), मालवीय नगर की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में कार्यरत मजदूरों एवं सफाई कर्मियों के बीच मिष्ठान और भारत माता का चित्र वितरित किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कहा कि परिसर की स्वच्छता, सुंदरता और सुव्यवस्था बनाए रखने में श्रमिकों एवं सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके अथक परिश्रम से ही विश्वविद्यालय परिसर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। ऐसे कर्मठ लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना समाज का दायित्व है।

इस अवसर पर श्रमिकों को शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाने में है। आपसी सद्भाव, सहयोग और समरसता से ही सामाजिक एकता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी, विभाग प्रचारक नितिन, प्रज्ञा प्रवाह के रामाशीष, मालवीय नगर कार्यवाह डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, मालवीय नगर कार्यकारिणी के डॉ. परमेश्वर ब्याडगी, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. केशरी नंद, बनमाली, डॉ. शरद, डॉ. अशोक ज्योति, डॉ. विकास, डॉ. अरुण देशमुख, गोपाल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी