home page

सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा के संचालन की पूरी संभावना - उपाध्यक्ष

 | 
सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा के संचालन की पूरी संभावना - उपाध्यक्ष


वाराणसी, 02 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी जिले में भारत का पहला अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की सावन माह के साथ ही अगस्त 2026 से शुरुआत होने की संभावना है।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि बाबा विश्वनाथ के श्रद्धालुओं को सावन माह में रोपवे सेवा का अनोखा आनंद मिल सकता है। रोपवे के संचालन के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। वाराणसी कैंट के रेलवे स्टेशन से गोदोलिया चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर के बीच महात्मा गांधी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर के बीच रोपवे को चलता हुआ देखा जाएगा।

उपाध्यक्ष ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि रोपवे का किराया लोगों की बजट में तय किया गया है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक रोपवे मात्र 10 रूपये में प्रति व्यक्ति को पहुंचाने का काम करेगा। वर्तमान समय में रोपवे का ट्रायल कराया गया है और जो अगस्त माह से पूरी तरह से सेवा के लिए तैयार है। सावन माह में रोपवे की शुरुआत होने से श्रद्धालुओं को सड़क पर लगने वाले जाम और ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद