home page

रोजगार मेले में हुआ 424 अभ्यर्थियों का चयन

 | 
रोजगार मेले में हुआ 424 अभ्यर्थियों का चयन


फिरोजाबाद, 24 सितंबर (हि.स.)। आर्य गुरूकुल महाविद्यालय, विधानसभा क्षेत्र सिरसागंज में बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रेदश रोजगार मिशन के अंतर्गत किया गया। मेले में 424 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला।

रोजगार मेले का उद्घाटन अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि सुमित कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि ने रोजगार मेला आयोजित करने की सराहना करते हुए प्रतिभागी नियोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में कुल 14 से अधिक नियोजको द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 838 ऑनलाइन, ऑफलाइन बेरोजगार अभ्यर्थीयों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी। रोजगार मेले में अन्तिम रूप से 424 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ। इस मेले में उप जिलाधिकारी, सिरसागंज द्वारा अधिक से अधिक रोजगार मेले लगाने की सलाह दी गयी। जिला सेवायोजन अधिकारी, फिरोजाबाद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, शिकोहाबाद, आर्य गुरूकुल महाविद्यालय सिरसागंज का समस्त स्टाफ एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़