home page

तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

 | 
तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत


मीरजापुर, 09 मार्च (हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

तुलापुर गांव निवासी 60 वर्षीय दुखना देवी सोमवार सुबह अपने घर के सामने सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान कछवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुखना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसकी सूचना तुरंत कछवां थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी कछवां रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा