home page

देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

 | 
देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत


देवरिया, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की बुधवार को मौत हो गई। काेतवाली प्रभारी के अनुसार विठलपुर गांव की निवासी चानमती (80), पत्नी रामधारी, किसी काम से जा रही थीं तभी डहरौली के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक