home page

लखनऊ : सड़क हादसे में बालक की मौत, साथी घायल

 | 

लखनऊ, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना रविवार दोपहर को बेकाबू डीसीएम की टक्कर से एक बच्चे की मृत्यु हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यूको तिराहा के

सामने डीसीएम (यूपी 30 बीटी 3261 के चालक ने

तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी गई। हादसे में मौके पर ही कस्बा निवासी दीपक गुप्ता का पुत्र कुंज गुप्ता (12) की मौत हो गई। वहीं, प्रीत (10) घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रीत को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की तहरीर पर दुर्घटना में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक