home page

सड़क पार कर रहे अधेड़ को वाहन ने रौंदा, मौत

 | 
सड़क पार कर रहे अधेड़ को वाहन ने रौंदा, मौत


औरैया, 14 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

बेला क्षेत्र में रहने वाले भूरा यादव (50) शनिवार रात करीब 10 बजे बेला-कानपुर रोड पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिवार में पत्नी उमा देवी, पुत्र अमित यादव और 9 वर्षीय पुत्री रौनक हैं। रविवार सुबह उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी और बिरजानंद ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर चिचोली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार