home page

डीसीएम की टक्कर से मोपेड सवार पति की मौत, पत्नी घायल

 | 
डीसीएम की टक्कर से मोपेड सवार पति की मौत, पत्नी घायल


फिरोजाबाद, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को डीसीएम की टक्कर से मोपेड सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट निवासी शब्बीर (50) अपनी पत्नी सुनहरा के साथ मंगलवार को मोपेड पर सवार होकर आगरा से फिरोजाबाद लौट रहे थे। दंपति जैसे ही थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर एक होटल के समीप पहुंचे तभी तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में पति शब्बीर की मौत हो गई। जबकि पत्नी सुनहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया।

इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़