home page

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल

 | 
ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल


ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, पांच बच्चे घायल

औरैया, 16 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर बबनौती मोड़ के पास बुधवार सुबह बच्चों से भरी सौरभ एकेडमी इंटर कॉलेज बरकसी बेला की स्कूल बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। करीब पांच-छह बच्चों को मामूली चोटें आईं।

बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बुधवार सुबह बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बबनौती मोड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक राम विलास ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और बस सड़क किनारे खंती में पलट गई।

हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर बेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को उनके परिजन अपने साथ घर ले गए, जबकि अन्य बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, बस को सीज कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार