तेज रफ्तार ट्रक ने किसान काे राैंदा, माैत
फतेहपुर, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को खेत में पानी लगाकर घर वापस लाैटते समय नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसान काे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी माैके पर ही माैत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हाे गया।
थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी संजय त्रिवेदी (45) आज सुबह अपने खेत में पानी लगाने गये थे। पानी लगाकर दोपहर बाद घर वह वापस घर लाैट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे काे पार करते समय सामने से तेज रफ्तार ट्रक संजय काे टक्कर मारते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू दी। मृतक अपने पीछे पत्नी सुधा त्रिवेदी (40) एक पुत्र अनुज त्रिवेदी (22) एवं एक पुत्री अंजली त्रिवेदी (17) छोड़ गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

