home page

अमेठी में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

 | 
अमेठी में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत


अमेठी में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत


अमेठी, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भादर-छीड़ा मार्ग पर को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रतापगढ़ निवासी बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी मामूली चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी मानसिंह यादव उर्फ मोनू (40) अपने साथी मदन लाल वर्मा (36) के साथ दूध डेयरी की मशीन की मरम्मत कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार दोपहर बाद भादर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे मानसिंह यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वहीं, पीछे बैठे मदन लाल वर्मा को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल मानसिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भादर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मदनलाल वर्मा का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।----------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी