बाराबंकी सड़क हादसे में मां-बेटे की माैत
बाराबंकी, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास साेमवार काे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जैदपुर थाना क्षेत्र के पारादीपुर निवासी सर्वेश कुमार वर्मा (37) अपनी मां शर्मावती वर्मा (60) को बाइक से लेकर अवसानेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। रास्ते में भानमऊ चौराहे के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े और वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची भानमऊ चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात बहाल कराया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

