home page

लखनऊ: अलग-अलग सड़क हादसाें में बुजुर्ग समेत दाे की मौत

 | 
लखनऊ: अलग-अलग सड़क हादसाें में बुजुर्ग समेत दाे की मौत


लखनऊ, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थानाक्षेत्र में बुधवार को बुजुर्ग समेत दो लाेगाें की मौत हो गई। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

दुबग्गा थानाक्षेत्र में सीतापुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार काकोरी के आबिदखेड़ा निवासी श्रवण राजपूत (25) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दाैरान युवक की माैत हाे गई। थाना

प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह पारा थाना क्षेत्र आज सुबह करीब आठ बजे उत्तमनगर के लोधी भवन निवासी हीरालाल (75) काे पैदल टहलते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गये। उपचार के लिए बुजुर्ग काे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहांं चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरान्त उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के शव काे कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस प्रकरण में मृतक के परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक