home page

लखनऊ नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत

 | 
लखनऊ नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत


लखनऊ,20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम के डंपर वाहन ने पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मजदूर को शनिवार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीजीआई पुलिस के मुताबिक, रोजाना की तरह कुछ मजदूर तेलीबाग चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़े थे। इस दौरान लखनऊ नगर निगम के डंपर (यूपी 35 टी 2143) ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर “विमलेश” नाम गुदा हुआ है। मृतक की पहचान के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी की जा रही है। घटना के बाद मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक तलाश की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक