home page

बंबे में गिरने से बाइक सवार की मौत

 | 
बंबे में गिरने से बाइक सवार की मौत


उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद में 31 मई (हि.स.)।बंबे में गिरने से बाइक सवार की मौत

गुरसौटी से कुरसंडा जाने वाले लिंक मार्ग पर बंबे में बाइक सहित पड़ा मिला युवक।

हाथरस, 31 मई (हि.स.)। जिले की आगरा रोड पर गुरसौटी से कुरसंडा जाने वाले लिंक मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक समेत सड़क किनारे स्थित बंबा में गिरा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुरसंडा ग्राम पंचायत के गांव भदूरी निवासी 35 वर्षीय राजू सादाबाद से किसी काम से लौट रहा था। गुरसौटी-कुरसंडा मार्ग पर गांव के मोड़ से कुछ दूरी पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंबा में जा गिरी। राहगीरों ने बंबा में युवक और उसकी बाइक को देखा तो गांव के लोगों और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालकर पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट या घाव के निशान नहीं थे, जिससे परिवार के लोग मौत के कारण को लेकर चिंतित हैं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण युवक बंबा में जा गिरा। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। निरीक्षक अपराध जेपी सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना