home page

मैजिक लोडर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत

 | 
मैजिक लोडर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत


शाहजहांपुर, 21 अप्रैल( हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में मंगलवार को मैजिक लोडर वाहन के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कांट थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि एक मैजिक लोडर गाड़ी जलालाबाद से सब्जी लेकर कांट कस्बे की ओर जा रही थी। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर जसनपुर पुलिया के पास अचानक गाड़ी का पहिया फट गया। ड्राइवर गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा और मैजिक लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कांट क्षेत्र के गांव बबौरी निवासी रामप्रकाश(44), खपटी निवासी खुशीराम (60) ,रतनापुरा निवासी धर्मेन्द्र (40) एवं करमौली निवासी रामदास (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रामप्रकाश और खुशीराम काे मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा