home page

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल

 | 
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल


अमेठी, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेतारपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कोतवाल धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान अमेठी के शंकरगंज निवासी दुर्गेश कुमार (26) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पता चला है कि मोटर साइकिल सवार दो युवक सोमवार को जगदीशपुर की ओर जा रहे थे, जहां पर तेतारपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दुर्गेश कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भिजवाया, जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भेज दिया।

कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों को सूचित करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी