home page

डीसीएम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

 | 
डीसीएम वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार


औरैया, 01 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र स्थित कानपुर रोड पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम काे छाेड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी गंगादास ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान माखनपुरवा थाना बेला निवासी आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35) के रूप में हुई है। परिवार से पता चला है कि आशीष मंगलवार रात 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से कही जा रहा था। इसी दौरान बेला के पास एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को तुरंत नवजीवन हॉस्पिटल बेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद चालक डीसीएम वाहन छोड़कर फरार हो गया है। वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार