home page

लखनऊ: सड़क हादसे में नर्सिंग कर्मी की मौत

 | 
लखनऊ: सड़क हादसे में नर्सिंग कर्मी की मौत


लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में नर्सिंग कर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि उन्नाव जिले की रहने वाली साधना (26) लखनऊ के विकल्प अस्पताल में नर्सिंग विभाग में कार्यरत थीं। मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के उपरांत वह पैदल अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान जॉगर्स चौराहे पर सड़क पार करते समय मौरंग लदी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 32 एलपी 1910) पलट गई, जिससे नर्सिंग कर्मी के सिर एवं पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए विकल्प अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका का शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक