home page

अमेठी सड़क हादसे में दो युवको की मौत

 | 
अमेठी सड़क हादसे में दो युवको की मौत


अमेठी, 25 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में बुधवार काे सड़क हादसे में दो युवको की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

बाजार शुक्ल के थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर काे जैनबगंज कस्बे में तेज रफ्तार दो बाइकाें की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दाे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्ल बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मृतक युवकों की पहचान शाहपुर किशनी निवासी अलाउद्दीन (25) और जबर सिंह मजरे पूरे बाहरपुर निवासी योगेंद्र सिंह (17) के रुप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी