home page

अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

 | 
अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत


अमेठी: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत


अमेठी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

गौरीगंज कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रेलवे स्टेशन के पास दाे बाइकाें की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक बाइक पर सवार रायबरेली जिले के ग्राम इटकाेटी निवासी रोहित (18) और रायबरेली के अंकित रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार अमेठी के विशुनदासपुर निवासी शुभम कुमार पासी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गंभीर हालत में मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

गौरीगंज कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है ।

-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी