home page

हाइड्रा के रौंदने से साइकिल सवार सेवानिवृत्त लोको पायलट की मौत

 | 
हाइड्रा के रौंदने से साइकिल सवार सेवानिवृत्त लोको पायलट की मौत


फिरोजाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार को हाइड्रा के रौंदने से साइकिल सवार सेवानिवृत्त लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपित चालक को गिरफ्तार किया है।

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी रामसनेही (68) गुरुवार को साइकिल से नगला महादेव स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। खेत के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव देखकर वह आक्रोशित हो गए। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही हाइड्रा को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।

इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़