home page

डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, युवती की माैत

 | 
डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, युवती की माैत


लखनऊ, 16 अगस्त (हि.स.)। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि यूपी डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जी-20 रोड पर बड़ा बैराज के आगे एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे, जो जी-20 रोड से शहीद पथ की ओर जा रहे थे। तीव्र मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती समेत तीनाें घायलाें को उपचार के लिए डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने युवती काे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतका की पहचान चिनहट के सेवाग्राम सोसाईटी निवासी मातादीन वर्मा की पुत्री अमिता वर्मा (28) के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक