home page

हाथरस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

 | 
हाथरस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत


हाथरस, 12 अगस्त (हि.स.)। सादाबाद के मथुरा रोड पर बुधवार की शाम बिधिपुर बंबा के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सादाबाद-मथुरा मार्ग पर बिधिपुर बंबा के पास हुई। बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति कही जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक मैजिक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मैजिक टेंपो बाइक को घसीटते हुए सड़क किनारे एक खड्ड में जा गिरा। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना भी पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों का पता लगाने के भी प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना