home page

हाईवे किनारे खड़े डंपर में ऑटो घुसा, दो की मौत

 | 
हाईवे किनारे खड़े डंपर में ऑटो घुसा, दो की मौत


कानपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को हाईवे किनारे खड़े डंपर में एक ऑटो पीछे से जा घुसा। हादसे में ऑटो-रिक्शा में बैठी दो सवारियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि पनकी के पतंजलि गोदाम के पास हाईवे पर एक डंपर का टायर पंचर हो गया था। ड्राइवर और क्लीनर वहीं पहिया बदल रहे थे, तभी भौंती की ओर से आया तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा डंपर में घुस गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया। हैलट में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों में एक मृतक की पहचान रनिया, रायपुर निवासी पहचान रमेश सैनी (55) के रूप में की, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मृतक की पत्नी गुड्डन ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे अतुल, दीपक और एक शादीशुदा बेटी आरती हैं। पति रमेश फूल का कारोबार करते थे।शनिवार को वह नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहे थे। वह नौबस्ता से ऑटो में बैठे थे, और जैसे ही ऑटो पनकी हाईवे पर पहुंचा, यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप