रालाेद की स्वाभिमान पदयात्रा के तहत बिसावर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, लाेगाें से की भेंट
हाथरस, 28 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान पदयात्रा के तहत साेमवार काे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बिसावर पहुंचे। वहां पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में हर जिले में स्वाभिमान यात्रा हो रही है। इस यात्रा का मकसद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जनता से सीधा संपर्क बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से बात करें और उनकी समस्याएं सुनें। उन्होंने जनसमस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें सुलझाने के लिए कोशिश करने को कहा। इससे संगठन और जनता के बीच बातचीत मजबूत होगी। इस दौरान सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, महीपाल सिंह, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेन्द्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

