home page

रामगंगा में मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

 | 
रामगंगा में मिला युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी


फर्रुखाबाद, 28 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डबरी के पास शनिवार दोपहर रामगंगा नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की पहचान करने में जुट गई है।

राजेपुर थाना में तैनात उप निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि ग्राम डबरी के चौकीदार वीरपाल ने थाना क्षेत्र से जुड़ने वाली रामगंगा नदी में एक शव होने की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कोशिश मौके पर मौजूद ग्रामीणों व आसपास के लोगों कराने का प्रयास किया गया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

विधिक प्रक्रिया कर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में जिला कंट्रोल रूम और आसपास के जनपदों के थानों को हुलिए के आधार पर सूचना भेज दी गई है ताकि गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar