home page

यूपी- रेरा ने तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी

 | 
यूपी- रेरा ने तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी


नोएडा, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी) ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर समेत आठ जिलों की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। जिले की तीन परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान मिलाकर 2,565 इकाइयों का निर्माण होगा।

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि 206वीं बैठक में गौतमबुद्ध नगर में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित श्रेणी की जिन तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें फ्लैट और दुकान मिलाकर 2565 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 3275.70 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा।

लखनऊ में चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला और भूखंड मिलाकर 1276 इकाईयां बनेंगी। गाजियाबाद में 557.40 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के माध्यम से 636 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों यानी फ्लैट और दुकान का निर्माण किया जाएगा।

अन्य जिलों की परियोजनाएं

वाराणसी में 275.84 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 236 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में 71.51 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 180 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। अलीगढ़ में 18.63 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 30 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। बागपत में 38.69 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 206 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वहीं बुलंदशहर में 25.58 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत 174 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी