home page

भगवान राम ने धर्म का मार्ग अपनाया और अधर्म के विरुद्ध युद्ध किया - शांतनु जी महाराज

 | 
भगवान राम ने धर्म का मार्ग अपनाया और अधर्म के विरुद्ध युद्ध किया - शांतनु जी महाराज


वाराणसी, 19 अप्रैल(हि.स.)। वाराणसी में पांडेयपुर क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में क्षत्रिय धर्म संसद काशी की ओर से आयोजित शौर्य कथा में राष्ट्र संत शांतनु जी महाराज ने शौर्य कथा का रसपान कराया। शांतनु जी महाराज ने शौर्य कथा में कहा कि भगवान राम ने वनवास में रहते हुए सुख सुविधा का त्याग किया। धर्म का मार्ग अपनाया और अधर्म के विरुद्ध युद्ध किया। लंका के राजा रावण से युद्ध जीता।

शांतनु जी महाराज ने कहा कि भारत में योद्धाओं की शौर्य गाथाएं बहुत है। महाराणा प्रताप ने भी अधर्म करने वाले के विरुद्ध युद्ध किया। उन्होंने कहा कि गांव में जीवन बसता है, लोक परम्परा बसती है। हमारे देश की आत्मा गांव में ही बसती हैं। गांव में शुद्धता है और प्रकृति की सुंदरता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद