home page

गाेरखपुर महानगर में दो स्थानों पर होगा रक्षाबंधन उत्सव

 | 

गोरखपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर के दक्षिण एवं उत्तर भाग द्वारा 29 अगस्त को रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया जाएगा। दक्षिण भाग का कार्यक्रम तारामंडल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम पांच बजे से होगा। मुख्य वक्ता संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर होंगे।

वहीं, उत्तर भाग का रक्षाबंधन उत्सव राजेंद्र नगर, गोरखनाथ रोड स्थित रिगालिया रिसोर्ट में शाम पांच बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल रहेंगे। संघ ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय