राजयोगिनी सुरेंद्र दीदी को नम आंखों से दी गयी श्रद्धांजलि
मीरजापुर, 22 मार्च (हि.स.)। मीरजापुर जनपद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रहमकुमारी सुरेंद्र दीदी के निधन पर रविवार को पड़री स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में अनुयायी, श्रद्धालु और गणमान्य लोगाें ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने सुरेंद्र दीदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दीदी ने 6 मार्च 2026 को प्रातः 9:10 बजे देह त्याग कर आध्यात्मिक पूर्णता को प्राप्त किया। उनके निधन से ब्रह्माकुमारी परिवार सहित पूरे आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बी.के. गुंजा, कमला, सत्यनारायण, निशा, मोतीलाल, कन्हैया , किरण बहन, शुशीला बहन समेत क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

