home page

वनों के संरक्षण के बिना वन्यजीवों की सुरक्षा संभव नहीं : राजीव शर्मा

 | 
वनों के संरक्षण के बिना वन्यजीवों की सुरक्षा संभव नहीं : राजीव शर्मा


- वन्यजीव संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

मीरजापुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया विकास खंड के गलरा पंचायत भवन में रविवार को वन विभाग की ओर से वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वन और दुर्लभ वन्यजीव प्राकृतिक धरोहर हैं। हरे-भरे जंगलों का संरक्षण किए बिना वन्यजीवों को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।

ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्र ने भी वन एवं वन्यजीव संरक्षण में ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के मानवेन्द्र सिंह, अखिलेश्वर दूबे, सर्वेश्वर पटेल, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा