निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन : पवन गुप्ता
कानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। कानपुर में निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन और शिक्षण शुल्क में वृद्धि, ड्रेस और किताबें खरीदने के नाम पर अभिभावकों के शोषण समेत कई मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने आज कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र अपर आयुक्त सुशीला को सौंपा गया।
इस अवसर पर पवन गुप्ता ने कहा कि जिले स्तर पर इन समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाही की जाए। इसके लिए एक समिति गठित कर दी जाए जो अभिभावकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करे। उन्हाेंने इस मुद्दे पर बड़ा आंदाेलन करने की घाेषणा की। मांग पत्र देने वालों में नरेश पाठक,हरीश बाजपेई, रितेश यादव,सैमुअल लकी सिंह, पदम मोहन मिश्रा,राम स्वरुप तिवारी, आसिफ इक़बाल,जितेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। ------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

