home page

आपदा से पहले तैयारी : मीरजापुर में जागरूकता और प्रशिक्षण का महाअभियान

 | 
आपदा से पहले तैयारी : मीरजापुर में जागरूकता और प्रशिक्षण का महाअभियान


मीरजापुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन में शनिवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 100 स्टेकहोल्डर तथा सिटी व कोन ब्लॉक की 100 महिला स्वयं सहायता समूह की प्रमुख महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समन्वित तैयारी को मजबूत करना रहा।

परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन का मूल आधार क्षमता निर्माण, पूर्व तैयारी और समन्वित प्रतिक्रिया है। उन्होंने बहु-आपदा दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि बाढ़ के साथ-साथ डूबने की घटनाएं भी जनपद में गंभीर समस्या हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है।

एनडीआरएफ टीम कमांडर राहुल वर्मा ने आपदा के दौरान बचाव उपाय, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने झाड़-फूंक के बजाय तत्काल चिकित्सीय उपचार पर बल दिया। यूनिसेफ के सलाहकार घनश्याम मिश्र ने बच्चों और महिलाओं को आपदा में सबसे संवेदनशील वर्ग बताते हुए उनके पोषण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा