home page

मीरजापुर: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 | 
मीरजापुर: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश


मीरजापुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित कर जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान त्वरित राहत, बचाव और निरोधक कार्यों के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें। संवेदनशील क्षेत्रों में नाव, पंप, बिजली, दवाएं और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बाढ़ निरोधक कार्यों की मरम्मत, जलभराव वाले रास्तों की सुधार, रात्रि में कार्य के लिए बिजली व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की तैयारी पहले से पूरी कर ली जाए। पशुपालन विभाग को टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाओं व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा