home page

जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया

 | 
जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया


जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया


जौनपुर में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत , पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया


जौनपुर, 25 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में खुटहन थाना अंतर्गत गुरुवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर बवाल किया।घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालक एवं संबंधित कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव निवासी रिंकू माली ने खुटहन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थी। गर्भावस्था की शुरुआत से ही उसका उपचार खुटहन स्थित किरण हॉस्पिटल में चल रहा था। 14 जून को तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने बिना परिवार की सहमति के महिला को जौनपुर ले जाकर उपचार कराने का प्रयास किया और बाद में गंभीर हालत में वापस खुटहन ले आए। इसी दौरान 24 और 25 जून की मध्यरात्रि करीब दो बजे महिला की मौत हो गई।

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान चिकित्सकीय स्थिति की सही जानकारी परिवार को नहीं दी गई और केवल मृत्यु की सूचना देकर मामले को समाप्त करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक और संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।---------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव