प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ता को निखारने की पाठशाला : संजय गुप्ता
प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स.)। प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को निखारने की पाठशाला है, जहां विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठन की नीतियों, रीति-नीतियों एवं विषयों पर चर्चा की जाती है। इससे कार्यकर्ताओं को संगठन को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। उक्त बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रयागराज महानगर इकाई द्वारा सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर भरद्वाज मंडल की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।
उन्होंने बताया कि महानगर के सभी 15 मंडलों में प्रशिक्षण अभियान आयोजित किए जाएंगे। भरद्वाज मंडल का 24 घंटे का प्रशिक्षण अभियान 05 अप्रैल को प्रस्तावित है। उन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करें।
संजय गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न वक्ताओं द्वारा संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कुल सात सत्र आयोजित होंगे, जिनमें “मेरा बूथ सबसे मजबूत”, “बूथ जीता चुनाव जीता”, महिला सशक्तिकरण एवं भागीदारी तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषय शामिल हैं।
बैठक में महानगर महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, भरद्वाज मंडल प्रभारी अरुण सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अजय आनंद, महामंत्री गणेश वर्मा, संदीप यादव, विजय श्रीवास्तव, अंशु साहू, अनसुला गोस्वामी, यशस्वी शुक्ला, पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता, बृजेश वर्मा, राम गोपाल शुक्ला, पार्षद आशीष द्विवेदी एवं पार्षद अनिल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

