यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी घोषित : 05 से 24 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं
प्रयागराज, 12 अक्टूबर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 के लिए हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी।
परीक्षा की प्रमुख तिथियां और विषय:
05 फरवरी 2027: हाईस्कूल (प्रातः 8:30 से 11:45) - हिन्दी/प्रारम्भिक हिन्दी; इण्टरमीडिएट (सायं 2:00 से 5:15) - हिन्दी/सामान्य हिन्दी।
08 फरवरी 2027: हाईस्कूल - सामाजिक विज्ञान (सुबह); इण्टरमीडिएट - अंग्रेजी (शाम)।
09 फरवरी 2027: इण्टरमीडिएट - नागरिक शास्त्र (शाम)।
10 फरवरी 2027: हाईस्कूल - अंग्रेजी (सुबह); इण्टरमीडिएट - इतिहास (शाम)।
12 फरवरी 2027: हाईस्कूल - गृह विज्ञान (सुबह); इण्टरमीडिएट - जीव विज्ञान एवं गणित (शाम)।
13 फरवरी 2027: हाईस्कूल - गणित (सुबह); इण्टरमीडिएट - अर्थशास्त्र (शाम)।
15 फरवरी 2027: हाईस्कूल - संस्कृत (सुबह); इण्टरमीडिएट - रसायन विज्ञान (शाम)। 16 फरवरी 2027: इण्टरमीडिएट - समाज शास्त्र (सुबह), भूगोल (शाम)। 17 फरवरी 2027: हाईस्कूल - विज्ञान (सुबह); इण्टरमीडिएट - भौतिक विज्ञान एवं सैन्य विज्ञान (शाम)।
18 फरवरी 2027: हाईस्कूल - कम्प्यूटर (सुबह)।
20 फरवरी 2027: हाईस्कूल - चित्रकला (सुबह)। 22 फरवरी 2027: इण्टरमीडिएट - मनोविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/तर्कशास्त्र (सुबह), व्यवसाय अध्ययन एवं गृह विज्ञान (शाम)।
23 फरवरी 2027: इण्टरमीडिएट - लेखाशास्त्र (सुबह)।
24 फरवरी 2027: हाईस्कूल - कृषि (सुबह); इण्टरमीडिएट - कम्प्यूटर (सुबह) तथा संस्कृत (शाम)।
बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी—प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक संचालित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

