home page

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, 2027 के लिए पूरी मजबूती से जुटें : सतीश महाना

 | 
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, 2027 के लिए पूरी मजबूती से जुटें : सतीश महाना


राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने का किया आह्वान

प्रयागराज, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनसे बड़ा कोई नहीं है। कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ वर्ष 2027 की तैयारी में जुट जाएं। यह बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना ने गुरुवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से कहीं।

एक कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे सतीश महाना का सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करता है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता है।

सतीश महाना ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के कई संस्मरण भी साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव, अंबुज त्रिपाठी और प्रशांत शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल