home page

प्रयागराज के झलवा में आरएसएस के स्वयंसेवकों का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

 | 
प्रयागराज के झलवा में आरएसएस के स्वयंसेवकों का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


प्रयागराज के झलवा में आरएसएस के स्वयंसेवकों का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


करीब 150 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

प्रयागराज, 25 अक्टूबर (हि.स.)। संगम नगरी में झलवा स्थित देवप्रयागम नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन निकाला गया। विभाग प्रचार प्रमुख वसु की उपस्थिति और नगर संघचालक रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित संचलन में करीब 150 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

पथ संचलन की शुरुआत देवप्रयागम फेज-2 स्थित जनेश्वर नाथ मंदिर से हुई। स्वयंसेवक वहां से चलकर ट्रिपल आईटी चौराहा, ज्ञानकुंज कॉलोनी और झलवा चौराहे से होते हुए वापस जनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां संचलन का समापन हुआ।

संचलन के दौरान स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग पर अनुशासन के साथ आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आयोजन के माध्यम से समाज में संगठन, अनुशासन, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल