home page

खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, हार-जीत खेल का हिस्सा : प्रो. संगीता श्रीवास्तव

 | 
खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, हार-जीत खेल का हिस्सा : प्रो. संगीता श्रीवास्तव


खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, हार-जीत खेल का हिस्सा : प्रो. संगीता श्रीवास्तव


खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, हार-जीत खेल का हिस्सा : प्रो. संगीता श्रीवास्तव


खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास, हार-जीत खेल का हिस्सा : प्रो. संगीता श्रीवास्तव


इविवि की वार्षिक खेल स्पर्धा के तीसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

प्रयागराज, 19 नवंबर (हि.स.)। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनसे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना भी विकसित होती है। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, इसलिए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। यह बातें गुरुवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने वार्षिक खेल स्पर्धा के तीसरे दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कुलपति ने खेल निदेशक डॉ. राजेश शर्मा और सह खेल निदेशक डॉ. सर्वश्रेष्ठ धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में नियमित योग कक्षाओं का सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों के योग पिरामिड प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। समारोह में कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, कला संकाय के डीन प्रो. अरुण जेटली और विज्ञान संकाय के डीन प्रो. एसआई रिजवी ने भी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए।

इससे पूर्व सह खेल निदेशक डॉ. सर्वश्रेष्ठ धामी ने स्पोर्ट्स बोर्ड की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय ने एसजीपीजीआई लखनऊ के साथ समझौता किया है। इसके तहत इविवि के खिलाड़ियों को पीजीआई में उपचार के दौरान प्राथमिकता मिलेगी और पहले दिन का पूरा खर्च संस्थान वहन करेगा। उन्होंने बताया कि अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तीन सदनों में बांटा गया है। विज्ञान संकाय को रेड, कला संकाय को ब्लू तथा वाणिज्य एवं विधि संकाय को येलो हाउस में रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में वैभव यादव प्रथम, अभिषेक पटेल द्वितीय और अदांश निषाद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निधि ने पहला, राजनंदिनी ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

4×100 मीटर रिले दौड़ के बालिका वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय और रेड हाउस तृतीय रहा। विजेता टीम में अफिया जैद, सैयद, मलका बेगम और राजनंदिनी शामिल रहीं। बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम और रेड हाउस द्वितीय रहा। विजेता टीम में वैभव यादव, अभिषेक यादव, अभिषेक पटेल और कृष्णा गुप्ता शामिल थे।

लंबी कूद के बालक वर्ग में कृष्णा गुप्ता प्रथम, ऋषभ कुमार सिंह द्वितीय और सचिन कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रोशनी, निधि और राजनंदिनी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी के बालिका वर्ग में कला संकाय की टीम विजेता और विज्ञान संकाय की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में नेहा बानो, अंशिका सिंह, एकता मिश्रा, शाची त्रिपाठी, राजनंदिनी, आर्टिका वर्मा, सोनम, कनिका और प्रांजलि पांडेय शामिल थीं। बालक वर्ग में कला संकाय की टीम विजेता रही। इसमें अखंड प्रताप सिंह, निशांत, वदूद, अरनिश और सत्यदेव शामिल थे।

साइकिलिंग के शिक्षक पुरुष वर्ग में डॉ. धनंजय यादव प्रथम, डॉ. सर्वश्रेष्ठ धामी द्वितीय और राघवेंद्र प्रताप सिंह तृतीय रहे। महिला शिक्षक वर्ग में डॉ. शीलू प्रथम रहीं। गैर-शिक्षण कर्मचारी वर्ग में हरि गोविंद निषाद प्रथम, उमेश यादव द्वितीय और सूरज गौड़ तृतीय रहे। छात्र वर्ग में सचिन कुमार ने पहला, नवनीत कुमार यादव ने दूसरा और बैजू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में उपासना शुक्ला प्रथम, कोमल गौर द्वितीय और मलका बेगम तृतीय रहीं।

शतरंज के बालक वर्ग में बादल प्रथम, लक्ष्य मित्तल द्वितीय और सत्यम सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्वेता सिंह ने पहला, अंकिता कुमारी ने दूसरा और संगूल उस्मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ब्लू हाउस की टीम प्रथम रही। इसमें वैभव यादव, अभिषेक पटेल और सचिन कुमार शामिल थे। बालिका वर्ग में भी ब्लू हाउस ने बाजी मारी। विजेता टीम में रोशनी, निधि और राजनंदिनी शामिल रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल