home page

पीईटी परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुईं दो स्पेशल ट्रेनें

 | 
पीईटी परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुईं दो स्पेशल ट्रेनें


मैनपुरी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए किया गया संचालन, परीक्षार्थियों को मिली राहत

प्रयागराज, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। रेलवे की इस व्यवस्था से अतिरिक्त भीड़ को संभालने और परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिली।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01825 प्रयागराज जंक्शन से अपराह्न 4:30 बजे मैनपुरी के लिए रवाना हुई। वहीं, गाड़ी संख्या 01821 प्रयागराज–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी परीक्षा स्पेशल रात आठ बजे रवाना की गई।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई। रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा और सुचारु रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए, ताकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल